मंडी अजय सूर्या
विरोध के बीच अनिल शर्मा ने सुक्खू सरकार के तारिफों के बांधे पुल
BHK NEWS HIMACHAL
एक और जंहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूरी भाजपा सेना सुक्खू सरकार पर जमकर आग उगल रही वही दूसरी और मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के व्यक्तिगत संबंध सुक्खू सरकार के खिलाफ कुछ भी टिका टिप्पणी करने की ईजाज़त नही देती। ऐसा ही कुछ पत्रकार वर्ता के दौरान उस वक्त देखने को मिला जब अनिल शर्मा सुक्खू सरकार की तारीफ करते हुए नजर आए और ये कहते हुए पाये गए कि मेरे नीजि संबंध से मै काम करवाउंगा चाहे बजट हो या ना हो। वही जयराम के उस दावे पर हस्ते हुए उनहोन इतना जरूर कहा कि जयराम ही जाने कि वे किस आधार पर बीजेपी आने की बात कह रहे है।
सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मुझे दुःख है इस बात का है की अपनी सरकार में वह काम नही कर पाए लेकिन लोगों ने उन्हे फिर मौका दिया है। आज भी लोग चाहते है कि वो कार्य करे इसी ताकत के साथ मैं कार्य कर रहा हूं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनके संबध अच्छे है और इसका फायदा विकास कार्यो को करवाने में होगा। यंहा विकास के जितने काम होगे वो करवायें जाएगे। उन्होने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते है कि उनके पास बजट नही है लेकिन जब विकास कार्य को लेकर मै उनसे मिला तो उन्होने 10 करोड़ देने की बात कही है। अनिल शर्मा ने कहा कि वो भाजपा पार्टी से जरूर है लेकिन जिस जगह पर जो भूमिका मुझे निभानी पड़ेगी मैं निभाउंगा। विधायक होने के नाते जो सरकार से ला सकता हूं वो लाउंगा।
बाइर्ट... अनिल शर्मा/सदर, विधायक
एक और जंहा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की कांग्रेस सराकर द्वारा डिनोटिफाई किए संस्थानों और शिवधाम का कार्य रोकने पर सरकार को घेरने का एक भी मौका नही छोड़ रहे वही भाजपा पार्टी के ही विधायक अनिल शर्मा ने शिवधाम के कार्य के रूकने का सारा ठिकरा ठेकेदार पर फोड दिया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि शिवधाम को लेकर 40 करोड़ का टेंडर हुआ था। अब इसका काम रूका है और मै यह नही कहूंगा की ये कार्य प्रदेश सरकार ने रोका है। ये कार्य ठेकेदार के कार्य छोड़ने पर रूका है। उन्होने कहा कि बजट का प्रावधान तब होगा जब एडीबी पैसा देगी।
बाइर्ट... अनिल शर्मा/सदर, विधायक
वही नगर निगम मंडी में 15 करोड़ के बजट को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 15 करोड़ की घोषणा की थी लेकिन डीपीआर नही बन सकी। जब डीपीआर बनती है तभी पैसा जारी होता है। उनहोने कहा कि इस पर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात हुई है और 15 करोड़ की डीपीआर सहित कागज जमा करवा दिए गए है।
बाइर्ट... अनिल शर्मा/सदर, विधायक
.मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने कौल सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा है। उन्होने कौल सिंह ठाकुर का नाम लिए बिना कहा कि अगर उन्होने जल्दबाजी ना की होती तो शायद बात कुछ ओर होती। अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीति में कुछ ना बनकर भी काम करे वो ज्यादा महत्व डीप्टी सीएम का कांग्रेस से उन्हे ऑफर आया था लेकिन जो गद दारी पंडित सुखराम के साथ पहले हो चुकी है वो गद दारी मैं ना कर जाउं इसलिए मंडी को प्राथमिता देते हुए भाजपा से चुनाव लड़ा इसका उन्हे गर्व भी है और खुशी है।
बाइर्ट... अनिल शर्मा/सदर, विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अक्सर पत्रकार वार्ता में कहते है कि कांग्रेस सरकार ज्यादा समय तक नही चलेगी और भाजपा सरकार काबिज होगी। इस बयान पर अनिल शर्मा ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हूं और हम तो चाहेगें की जो बात जयराम ठाकुर बोल रहे है वो हो लेकिन ये कैसे होगा ये तो जयराम ठाकुर ही बता सकते है।
बाइर्ट... अनिल शर्मा/सदर, विधायक
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें