फ़ॉलोअर

सोमवार, 13 मार्च 2023

SPU में दस दिवसीय टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


SPU में दस दिवसीय टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ 

BHK NEWS HIMACHAL 

इतिहास विभाग के सौजन्य से सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में 10 दिवसीय टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉक्टर देवदत्त शर्मा ने शिरकत की कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में सहायक उपायुक्त राकेश कुमार उपस्थित रहे, इस दौरान सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति आचार्य देवदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे देश में कई लिपियाँ विलुप्त हो रही हैं, और विलुप्त लिपियों का आज भी कहीं न कहीं प्रयोग होता है, विलुप्त हुई भाषाओं को जिंदा करने के लिए इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करना बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें हिमाचल का इतिहास व लोक सस्कृति की लेखिनी टांकारी लिपि से लिखी गई है, इस कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को टीवी टांकरी लिपि के बारे में जागरूक किया गया ताकि आने वाले समय में इस लिपि का शोध करने में आसानी हो।पहले कहीं जाने चित्र लिपि को आज इमोजी कहा जाता है इस प्रकार का बदलाव हमें देखने को मिल रहा है।


बाइट: आचार्य देवदत्त शर्मा, कुलपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें