फ़ॉलोअर

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

*बैसाखी मेले में राजनीति के चलते टेंडर कर दिए चहेतों के नाम*

 *बैसाखी मेले में राजनीति के चलते टेंडर कर दिए चहेतों के नाम*

BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार नेरचौक: रिवालसर में बैसाखी मेले के इवेंट ऑर्गेनाइजर संजय संधु ने नगर पंचायत रिवालसर पर टेंडर में की गई धोखाधड़ी को लेकर कहा कि हमें आज रिवालसर पंचायत में बुलाया गया था कि आज टेंडर खोले जाएंगे  जो हमने साउंड सिस्टम और आर्टिस्ट को लेकर डाले थे पहले पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा 7 तारीख रखी थी लेकिन राजनीति के चलते टेंडर 7 तारीख को न खोलें जाने थे  पर पंचायत ने हवाला दिया की एक लड़का जो चौधरी परिवार से ताल्लुक रखता है वो नहीं आया और हमें कहा गया कि अब ये प्रक्रिया सोमवार को होगी । आज जब नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष और पार्षद कमरे में मीटिंग की और हमें बाहर बैठाए रखा और कमरे के अन्दर ही हमें बिना बुलाए ही टेंडर खोल दिए और जिसके नाम टेंडर खोला उसे सभी रेट बता दिए कि किसने क्या रेट भरें है। इस पर संजय संधु ने कहा कि इसी राजनीति के चलते हमारा टैलेंट आगे नहीं बढ़ पाता ।

 इस पर जब नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार गलती हो गई है अगली साल जब दोबारा बैसाखी मेला आएगा तो ये गलती दोबारा दोहराई नहीं जाएंगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें