फ़ॉलोअर

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

*सिर्फ एक अधिकारी नहीं बल्कि एक फरिश्ता है : उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी*

 *सिर्फ एक अधिकारी नहीं बल्कि एक फरिश्ता है : उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी*  


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार चम्बा :  प्रेरणा संस्था ने उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी   को भेंट किए उनके कार्यों की प्रतियां |

 प्रेरणा संस्था को समाज के प्रति कार्य करने के लिए दिया सकारात्मक मंच व् सहयोग : दीपक भाटिया ( अध्यक्ष प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ) 



सिर्फ प्रशासन तक नहीं अपितु लोगो के दिलो में जगह बनाई  उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी  ने | युवााओं को बेहतर मंच ,पर्यटक , शिक्षा , स्वास्थ्य , आपदा प्रबंधक , कृषि  और चंबा के विकास को बढावा देने में हमेशा रहे सक्रिय | 

प्रेरणा संस्था ने चंबा से स्थानांतरित हुए उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी   को विदाई दी। इस दौरान संस्था की ओर से  सम्मानित किया गया। साथ ही चंबा के विकास को लेकर किए गए उनके प्रयासों की सराहना की गई। संस्था ने विभिन्न चित्रों वाली एक फ्रेम भेंट की। जिसमें इन अधिकारियों व संस्था द्वारा मिलकर किए गए कार्यों की फोटो व यादें शामिल रही।

कोई भी संस्था तभी कार्य कर सकती है जब जनता का प्यार व् प्रशासन का सहयोग मिले , जहा जनता से हमेशा हमें बहुत स्नेह मिला वही उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी ने प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था को जिला में  पहचान दिलवाने में  एहम भूमिका निभाई | संस्था को बेहतर कार्यो को लेकर प्रेरित करना हो या ज़िले से जुडी कोई भी  समस्या हो उसके समाधान के लिए हमेशा सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली | शायद यही एक कारण है की चम्बा से जाने का दुःख समस्त जनता को है और उनके द्वारा ईमानदारी से किए गए कार्यो की प्रशंसा सिर्फ ज़िले में नहीं बल्कि पूरा प्रदेश कर रहा है जरूरतमंद व् गरीब जनता के लिए फरिश्ते का रूप लेकर आये तो वही जिला चम्बा को देश में  एक नई पहचान दिलवाने का श्रेय भी इन को जाता है | उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी   द्वारा प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था की अपनी पाठशाला के छात्रों को प्रेरित करने का कार्य भी किया जाता रहा है 


 *कोरोना काल में प्रेरणा संस्था के साथ मिलकर कई समाजिक कार्यों में अपना योगदान किया। जहां पर संस्था ने इन उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी को समाजिक सेवा के लिए बुलाया वहा जन कार्य के लिए तुरंत अपनी सेवाएं देने के लिए वहां पहुंचे। जिसके चलते संस्था को प्रशा‌सन का कोरोना काल में जरूरतमंदो की मदद करने के लिए भरपूर सहयोग मिला। कोरोना काल में जरूरतमंदो को राशन उपलब्ध करवाना हो , बीमारी व्यक्ति को उसके घर में दवाई, बेजुबान पशुओं को भोजन हमेशा उपायुक्त महोदय  संस्था के साथ संपर्क में रहे। संस्था ने इन  से लोगों की सेवा के लिए जिस प्रकार की मदद मांगी, उपायुक्त चंबा आईएएस दुनी चंद राणा जी   ने संस्था की मदद की। जिसके परिणाम स्वरूप कोरोना काल में जिला चंबा के लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। 



संस्था के सदस्यों ने आज उपायुक्त चम्बा IAS श्री दुनी चंद राणा  जी  से  मुलाकात की और नए  कार्यभार हेतू हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दी ।

और उनके परिवार के सुखी और सुंदर जीवन की कामना की | 



इस मोकके पर टीम प्रेरणा द इंस्पिरेशन से अविनाश शर्मा , मोहन शर्मा , मृणाल महाजन , अनिल ठाकुर, उत्तम सूर्यवंशी , बंटू व् दीपक भाटिया मौजूद रहे |



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें