फ़ॉलोअर

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

प्रदेश को कर्ज तले दबा कर सता विहीन हो चुकी बी जे पी अब इलज्जाम लगा रही है कांग्रेस पर यह बोले जी एल शर्मा

 प्रदेश को कर्ज तले दबा कर सता विहीन हो चुकी बी जे पी अब इलज्जाम लगा रही है कांग्रेस पर  यह बोले जी एल शर्मा


BHK NEWS HIMACHAL 

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल प्रदेश की सता से बाहर हो चुकी बी जे पी के विधायक और सांसद अपनी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से घटता देखकर अब कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से डर रहे है यह बोले कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा। जी एल शर्मा ने कहा कि बी जे पी के विधायक और सांसद कांग्रेस पर इलज्जाम लगा रहे है कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस सरकार कर्ज में डूबा रही है लेकिन यह भी तो किया कराया आपकी बी जे पी सरकार का ही तो था। जो हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपए कर्ज के नीचे लगाकर आज सता विहीन हो चुकी है। बी जे पी सता के नशे में चूर हो कर हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपए के कर्ज तले छोड़ कर चली गई है और अब हिमाचल प्रदेश में जो बच्चा जन्म लेगा वह भी कर्ज चुकाने का आधिकारी होगा। यह बोले कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा और बी जे पी के विधायक और सांसद कांग्रेस सरकार को दोष दे रहे है। थोड़ी उने शर्म होनी चाहिए कि हम लोग क्या कह रहे है। इन बी जे पी के विधायक और सांसद लोगों को तो यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस पार्टी के सुलझे नेता सुखविंदर सुक्खू देख रहे है। वह सब जानते है कि कौन सा फैसला कब और कैसे लेना है यह बोले कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा उनकी लोकप्रियता को देखकर बी जे पी के कुछ नेता लोग भी उनके कामों की सराहना कर रहे है लेकिन कुछ विधायक और सांसद को पेट दर्द हो रहा है उनको इस पेट दर्द को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है यह मेरी सलाह है, यह बोले कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा। सता से बाहर हो चुकी बी जे पी कि यह बैखलाहट भी लाज़मी है क्यूंकि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को कर्ज में डूबेने में कोई कसर नहीं छोड़ी रखी थी ,और अब इलज्जाम कांग्रेस पार्टी पे लगा रहे है कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस पार्टी की सरकार कर्ज में डुबो रही है। वह री बी जे पी पार्टी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें