एडवांस टेक्नोलॉजी में फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
एडवांस टेक्नोलॉजी में फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
ज्योति सुन्दर नगर: एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर में सरकारी नौकरी के लिए फ्री में कंप्यूटर कोर्स करवाया जा रहा है। जिसके दाखिले इस नए शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हो गए हैं संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर गीतानंद ठाकुर ने जानकारी देते बताया कि एडवांस टेक्नोलॉजी की सुंदर नगर पूंघ निहरी और पांगणा में स्टडी सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं । संबंधित क्षेत्र के युवा जो कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं। वह अपना उक्त स्टडी सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों में ट्रिपल सी कोर्स पूरी तरह से निशुल्क करवाया जाता है। इसके अलावा डीसीए ओ लेवल और पीजीडीसीए ए लेवल कौशल विकास भत्ता ₹1000 प्रतिमाह साथ ही स्कॉलरशिप सहित अन्य तमाम तरह की सुविधा प्रदान की जा रही हैं । यह कोर्स एससी एसटी और ओबीसी के लिए निशुल्क में करवाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 94590 46465 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें