फ़ॉलोअर

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

रेहड़ी यूनियन ने किया टाऊन वैंडिंग कमेटी से वाकआउट

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


रेहड़ी यूनियन ने किया टाऊन वैंडिंग कमेटी से वाकआउट

BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी शहर में चार सौ के करीब रेहड़ी फहड़ी धारकों की समस्याओं और उन्हें क़ानून के तहत मिले आजीविका के अधिकार की रक्षा करने बारे आज टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक कमिश्नर की अध्यक्षता में निगम कार्यालय मंडी में आयोजित की गई। कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित 21 गत दो बैठकों की कार्यवाही की प्रतियां सदस्यों को उपलब्ध नहीं करवाने के विरोध में यूनियन और अन्य गैर सरकारी सदस्यों ने मीटिंग में मुद्दा उठाया यूनियन के सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि 20 रहड़ीधारकों को बिना किसी हस्ताक्षर के लाइसेंस वितरित करवा दिए थे जिन पर अभी तक भी हस्ताक्षर नहीं किये गए हैं उन्होंने निगम पर आरोप लगाया कि निगम के कर्मचारी मनमर्ज़ी के आधार पर रेहडीधारकों को प्रतिदिन परेशान करते रहते हैं जिस पर तुरन्त रोक लगनी चाहिए।वैंडिंग क्षेत्रों को प्रदर्शित करने के लिए यलो लाईन लगाने बारे कई बार फ़ैसला लेक़िन अभी तक ये काम भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजराती समुदाय द्धारा लगाई जाने वाली सन्डे मार्किट, कोविड काल की तहबाजारी मुआफ़ करने, आजीविका मिशन के तहत बीमा करने, रेहडी फहड़ी धारकों से कूड़ा दिन के बजाये शाम को एकत्रित किया जाए।इसके अलावा सदर के विधायक अनिल शर्मा द्वारा रेहड़ी वालों को बेदख़ल करने के निर्देशों का भी विरोध किया है।यूनियन ने ये भी मांग उठाई की सभी रेहड़ियों को सुंदर,व्यवस्थित और आकर्षक बनाने तथा उन पर सौर ऊर्जा की लाइटें लगाने के लिए आजीविका मिशन के तहत वित्तिय सहायता प्रदान की जाये।


बाइट- प्रवीण कुमार,सचिव यूनियन



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें