फ़ॉलोअर

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

मंडी में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन किया आयोजित

 लोकेशन:मंडी अजय सूर्या 


मंडी में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन किया आयोजित 


राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जय भारत सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर केंद्र के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला इसी के कड़ी में मंडी सेरी मंच पर भी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व पूर्व विधायकों ने मिलकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ धरना दिया. वहीं इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसदों द्वारा भी लोकसभा में नेहरू व गांधी परिवार पर टिप्पणी की जाती रही है बावजूद इसके उनके खिलाफ आजतक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी और राहुल गांधी द्वारा मोदी शब्द पर टिप्पणी किये जाने पर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी जो कि लोकतंत्र की हत्या है. साथ ही रामलाल ठाकुर ने राहुल गांधी की लोकप्रियता व 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के डर से इस तरह का कदम उठाए जाने की बात कहते हुए आने वाले समय में शहर से लेकर गली मोहल्ले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देने की बात कही है इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र के ख़िलाफ़ बताया।


बाइट - कौल सिंह ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें