फ़ॉलोअर

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

मंडी शहर का विकास मेरा फ़र्ज़,मैं राजनीति से नहीं करता काम:अनिल शर्मा

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


मंडी शहर का विकास मेरा फ़र्ज़,मैं राजनीति से नहीं करता काम:अनिल शर्मा 

BHK NEWS HIMACHAL 

आज भारतीय जनता पार्टी मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने मंडी मे प्रेस कॉन्फ्रेंस की उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधानसभा क्षेत्र में विकास को कार्य को लेकर जानकारी साझा की उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान सदर में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उनको जल्द पूरा कर लिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी उन्होंने कहा कि मंडी शहर के विक्टोरिया पुल पर फ्लाईओवर बनाने का विचार किया जा रहा है जिसे विधायक प्राथमिकता पर रखा गया है  जिसमें पहली प्राथमिकता शिव धाम ,स्कूल बाजार में बन रही कंपलेक्स पार्किंग जैसे लंबित विकास कार्यों को पुरा करने की रहेगी,वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर शहर के विकास के लिए सरकार के समक्ष कई काम रखे गए हैं,उन्हें भी पूरा करने का आश्वासन भी सरकार की तरफ से मिल गया है।अनिल शर्मा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अपने संबंध मजबूत होने का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं क्योंकि सुखविंदर सिंह सुक्खू पंडित सुखराम के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं हम राजनीतिक छोर से अलग जरूर है लेकिन अच्छे संबंध होने के चलते ,मंडी शहर के विकास कार्यों के लिए उनसे फायदा हो सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि मंडी में पूर्व सरकार में आधे अधूरे हुए कामों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा।


बाइट- अनिल शर्मा, विधायक



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें