फ़ॉलोअर

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

*जिला स्तरीय प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम पोर्टल के तहत आयोजित*

 *जिला स्तरीय प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम पोर्टल के तहत आयोजित*


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुंदर नगर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निशक्त व्यक्तियों सुंदर नगर में सोमवार को जिला स्तरीय प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम पोर्टल के तहत आयोजित किया गया॥ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी श्री रविंद्र सिंह बनयाल ने की ॥ उन्होंने बताया कि उद्योगों के विकास के लिए श्रम शक्ति किसी भी देश की रीढ़ है॥ उन्होंने बताया कि संभवत प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला द्वारा ज्यादा से ज्यादा अपरेंटिस अपने कार्य कौशल के प्रति दक्षता प्राप्त कर रोजगार तथा उद्यमी बनने की दिशा में अग्रसर होंगे ॥ कार्यक्रम के दौरान श्री विकास राज  ने पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सभा जन को अप्रेंटिसशिप तथा उसमें हो रहे रिफॉर्म्स के बारे में अवगत कराया साथ ही उन्होंने बच्चों तथा एस्टेब्लिशमेंट्स को पोर्टल पर रजिस्टर होने का तरीका भी बताया॥ इस मेले में सुंदर नगर ब्लॉक में स्थित 11 एस्टेब्लिशमेंट ने भाग लिया तथा मेले में 70 प्रतिभागियों ने भी भाग लिया ॥ इस कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्ह श्री विजय चौधरी , प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निहरी श्री विजय उपाध्याय , बिजली बोर्ड से एक्स एन विक्रम , एसडीओ पूर्णिमा, एचआरटीसी से नंदकिशोर तथा मोहन स्टील इंडस्ट्रीज से श्रीदेवी राम तथा महामाया स्टील इंडस्ट्री से श्री भल्ला इत्यादि शामिल थे



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें