फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

*बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ कड़े तेवर कूड़ा कचरा में नगर परिषद का सहयोग न करना*

 *बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ कड़े तेवर कूड़ा कचरा में नगर परिषद का सहयोग न करना*


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुंदर नगर: नगर परिषद सुंदर नगर की कुड़ा निष्पादन की एवज में ली जाने वाली दो करोड़ तीस लाख के करीब की राशि का भुगतान बीबीएमबी प्रबंधक को न करने पर नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करेगा नगर परिषद का सहयोग न करने इसके साथ कूड़ा कचरा बीबीएमबी प्रबंधन पर आरोप है बीबीएमबी प्रबंधन अपना तानाशाही रवैया अपनाकर एक तनावपूर्ण माहौल तैयार कर रहा जिसे नगर परिषद किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा । नगर परिषद के सभी पार्षदों की आम बैठक में प्रस्ताव तैयार कर बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर मुहर लगा दी है। इस बात की जानकारी नगर परिषद सुंदर नगर के अध्यक्ष जितेंद्र ने दी । 



 एस डी एम सुन्दर नगर धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय के तहत बजट आगामी बार्ड सभाओं की बैठकों में मौजूद लोगों के सुझावों के अनुसार तैयार किया जाएगा। किस प्रकार वार्डी में विकास कार्य किये जाएंगे । सभी लोगों की इस पर राय ली जाएगी । नगर परिषद के पार्षदों ने बैठक में बताया कि बीबीएमबी प्रबंधन सफाई व्यवस्था में सहयोग नहीं कर रहा है ।डोर टू डोर मुहिम नगर परिषद ने चलाई है इसके बाद भी जगह जगह कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें