रिवालसर में बड़े हर्षो उलास से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या :- रिवालसर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर त्रिसंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर के बच्चों ने रिवालसर क्षेत्र के चार हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमें निगमापा बौद्ध मठ में स्थित हनुमान मंदिर हनुमान चालीसा का पाठ करके शुरू किया । उसके पश्चात स्कूल के बच्चों ने रिवालसर के बाबा ध्वजाधारी मंदिर के पास बने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और चालीसा का पाठ किया और उसके पश्चात सर की धार कुंतभ्यो झील के पास बने पंचमुखी हनुमान मंदिर में समापन स्कूल के सभी बच्चों और अध्यापकों ने पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मोके पर विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड रिवालसर के अध्यक्ष बी. डी. शर्मा, बजरंग दल संयोजक भूप सिंह, विश्व हिन्दू परिषद सदस्य अजय शर्मा, रवि कुमार, कमल राज, शौरभ, महावीर इत्यादि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें