फ़ॉलोअर

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

*वन रैंक वन पेंशन पर सिपाही से लेकर ऑनरेरी रैंक कैप्टन तक सैनिकों की मांगों बारे और विसंगतियों को ठीक करने बारे उपायुक्त के माध्यम से भेजा ज्ञापन- बालक राम शर्मा*

 *वन रैंक वन पेंशन पर सिपाही से लेकर ऑनरेरी रैंक कैप्टन तक सैनिकों की मांगों बारे और विसंगतियों को ठीक करने बारे उपायुक्त के माध्यम से भेजा ज्ञापन- बालक राम शर्मा*


BHK NEWS HIMACHAL 

बिलासपुर- अमित कुमार शर्मा 



*राष्ट्रपती,प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय को उपायुक्त महोदय के माध्यम से भेजे ज्ञापन*


1- *सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक पुरानी पैन्शन 70% की मांग जो 1973 से पहले थी उसे लागु किया जाए*


2- *वन रैंक वन पेंशन के नाम पर सैनिकों के साथ बहुत बड़ा धोख़ा*


3- *देश भर के सैनिक दिल्ली जंतर-मंतर पर आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार*


 4- *दिल्ली जंतर-मंतर पर अपने हक़ के लिए होगा विरोध प्रदर्शन*


5- *देश का सैनिक अपनों ह़कों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो चुका है अब किसी का सहारा लेकर नहीं चलेंगे अपने दम पर निचले स्तर के सैनिक आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है*


6- *डीसएबल्टी पैन्शन सबकी एक समान हो*


7- *ऑनरेरी लेफ्टिनेंट और ऑनरेरी कैप्टन  की पैन्शन आईसी लेफ्टिनेंट और कैप्टन के बराबर हो*


8- *एमएसपी सबकी एक बराबर की जाए* 


9- *फिटमैंट फैक्टर ऑफिसर जेसीओ ओआर सबका एक समान 2•81 हो*


10- *अग्निपथ पथ योजना से अग्निवीर सैनिक बनाना देश के साथ धोखा और युवाओं के भविष्य से छल व गुमराह करके धोखा करने वाली योजना गलत इसका बिरोध करते हैं*


11- *देश की रीढ़ की हड्डी को कमज़ोर करने और सैनिकों की पैन्शन खत्म करने की योजना पर तुले हैं वर्दास्त से बाहर है इन मांगों और विसंगतियों को ठीक किया जाए*

*वीर नारियों की पैन्शन में अंतर है इसमें भी बहुत भेदभाव किया गया है निचले स्तर पर 13000/ और अधिकारी वर्ग में 72000/ इतना अंतर है जो तर्कसंगत है*




बिलासपुर 03 अप्रैल 2023 वाईस चेयरमैन वैटरन बालक राम शर्मा युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश बिलासपुर एंव हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि समितियों का एक संयुक्त मंच बनाया गया जिसमें सभी संयुक्त मंच के सैनिकों ने कार्यवाहक संयुक्त मोर्चे बनाया और सर्वसम्मति से कैप्टन बालक राम शर्मा अध्यक्ष मनोनीत किया संयुक्त मोर्चे के सभी सैनिकों ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के नाम पर सैनिकों के साथ बहुत बड़ा धोख़ा निचले स्तर पर सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक पैन्शन घटाना बहुत बड़ी साजिश के तहत गुमराह व छलने का काम किया है केन्द्र सरकार व रक्षा मंत्रालय ने अफ़सर शाही को आसमान पर और निचले स्तर के सैनिकों को गुमराह करते हुए छलने का काम किया है वन रैंक वन पेंशन टेबल-2 में अफ़िसर शाही को पुरी तबज्व देते हुए वन रैंक वन पेंशन में काफ़ी बढ़ोतरी करते हुए टेबल-2 में दर्शाया गया है और सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक को मिल रही पेंशन को कम करके दर्शाया गया है जिससे देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों में भारी नाराज़गी और रोष पैदा हो चुका है और अब देश के सैनिकों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर पुरे देश सैनिक अपनी मांग के लिए इकट्ठे हो चुके हैं सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक निचले स्तर के सैनिक अपनी मांग रखेंगे और अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए तैयार हो चुके हैं सरासर अन्याय और धोख़ा किया गया है ऑफिसर व जेसीओ ओआर को विभाजित करने का काम किया गया है जो किसी भी सूरत में वर्दास्त नहीं करेंगे ये छल धोख़ा करना निचले स्तर को कमज़ोर करने की कोशिश केन्द्र सरकार को भारी पड़ सकती है और 2024 में इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा देश प्रदेश के वैटरन सैनिक अब अपनी लड़ाई लड़ने को तैयार हो चुके हैं।

    वाईस चेयरमैन वैटरन युनाइटेड फ्रंट व हिमाचल प्रदेश सैनिक समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि आज भारत देश के सैनिक हर राज्य के हर जिले के वैटरन सैनिकों ने उपायुक्त महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री व माननीय रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजे आज पुरे हिमाचल के सभी जिलों सेे ज्ञापन सौपें, बिलासपुर के वैटरन सैनिकों ज्ञापन उपायुक्त केे माध्यम से सौंपा जिसमें बताया  कि सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक की वन रैंक वन पेंशन में दी गई पैन्शन को कम कर दिया गया है जो समझ से परे है किस मैथड़ से वन रैंक वन पेंशन का टेबल- 2 को दर्शाया गया है यह कोई साजिश है या गुमराह करने की कोशिश की जा रही है सेना के इतिहास के पन्नों को देखा जाए तो सेना में सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक देश की रीढ़ की हड्डी बनकर काम करने वाले सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया गया इसके लिए केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय को गंभीरतापूर्वक चिंतन मंथन करना होगा सैनिकों की मांग है कि 1973 से पहले की तरह 70% पेंशन की जाये अगर केंद्र सरकार की तरफ से कोई समाधान नहीं किया या समाधान नहीं करते हैं तो पुरे देश के सैनिक दिल्ली जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन करने के तैयार हो चुके हैं अब गेंद केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय के हाथ में है की क्या करना है सभी सैनिकों ने दिल्ली चलो का नारा देते हुए अपने हक़ के लिए तैयारी कर ली गई है अपने हक़ के लिए पुर्व सैनिक आर-पार के लिए तैयार हो चुके हैं संयुक्त मोर्चे का गठन किया जिसमें सदस्य अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा कैप्टन सुरेंद्र राणा सुबेदार जोगिन्द्र सिंह,सुबेदार रामानंद, विजय चंदेल, ईश्वर दास, सुबेदार सीताराम राम, सुबेदार बच्चन सिंह, सुबेदार मेजर श्याम सिंह परमार, सुबेदार मेजर संजीव कुमार, वीर चक्र कैप्टन रुपलाल सुबेदार प्रताप सिंह, सुबेदार सागर चंदेल, सुबेदार मेजर शालिग्राम, कैप्टन राजकुमार, सुबेदार बच्चन सिंह, सुबेदार रणजीत सिंह, सुबेदार रामलाल, नायब सूबेदार नानक चंद, चमेल सिंह, नाजर सिंह, लेख राम चंदेल, रतन लाल, बुुुुध्दी राम, बाबु राम, राम कृष्ण, सुभाष चंद्र, वीर नारी मीरा देवी, विमला देवी, व सभी जिला बिलासपुर के बहुत से सैनिकों व वीर नारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जयहिंद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें