लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
जिला मंडी में करोना के बढ़ रहे मामलों पर स्वास्थ्य विभाग लोगों को कर रहा जागरूक
BHK NEWS HIMACHAL
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, वहीं जिला मंडी भी कोरोना के बढ़ते हुए मामलों से अछूता नहीं है, ये बात जिला चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार भारद्वाज ने मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान कही, इसके साथ उन्होंने कहा कि कोरोना की कई लेहरे आ चुकी है, लेकिन इस बार कोरोना की चौथी लहर आने से पहले ही हम तैयार हैं ताकि कोरोना वायरस से समय रहते निजात पा सके, उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग जल्द कोरोना वायरस के खिलाफ अलग अलग हेल्थ सेंटरों में मोकड्रील का आयोजन 10 व 12 अप्रैल को करवाएगी और जिसमें हेल्थ फैसिलिटी व कमियों के बारे ध्यान रखा जाएगा, ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ समय पर लड़ा जा सके
जनवरी 2023 में 1193 सैंपल लिए गए जिसमें पांच पॉजिटिव पाए गए वहीं फरवरी में 796 सैंपल कलेक्ट किए गए जिसमें कोई भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया वहीं अगर मार्च की बात करते हैं तो मार्च में 3713 सैंपल जांचे गए जिसमें 312 पॉजिटिव पाए गए अगर अप्रैल महीने की बात करें तो अप्रैल में 843 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिसमें 89 मामले कोरोना वायरस के दर्ज किए गए हैं।
बाइट- डा नरेंद्र भारद्वाज, सीएमओ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें