फ़ॉलोअर

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

दुर्गापुर रिवालसर सड़क मार्ग पर कार लुढ़कने से पांच लोग घायल

 दुर्गापुर रिवालसर सड़क मार्ग पर कार लुढ़कने से पांच लोग घायल 



BHK NEWS HIMACHAL रिवालसर अजय सूर्या :- 

रिवालसर दुर्गापुर मार्ग पर डोह (विकासनगर)में आल्टो कार सड़क से नीचे लुढ़कने से  कार में सवार पांच लोग घायल हो गए ।कार में बैठे लोग रिवालसर नैना देवी मंदिर से दर्शन करके रिवालसर की ओर लौट रहे थे कि डोह (विकासनगर) के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई । आल्टो कार नम्बर एच पी 30 ए 1481 में बैठे दूनी चन्द पुत्र जय प्रकाश उम्र 34 वर्ष गांव बंसल करसोग ,तारा देवी पत्नी जय प्रकाश उम्र 54 वर्ष गांव बंसल करसोग ,लीला देवी पत्नी रूप लाल उम्र 58 वर्ष करसोग ,नर्वदा देवी पत्नी स्व हरजीत  बंसल करसोग ,व जमना देवी पत्नी मनोहर उम्र 38 वर्ष गांव व डाकघर रत्ती बल्ह मंडी के रूप में घायलों की पहचान हुई है । घायलों को स्थानीय लोगो ने मौके पर गाड़ी से निकालकर रिवालसर अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद मेडिकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया । करसोग से ये लोग रिवालसर अपने रिश्तेदारों के पास आये थे । पुलिस चौकी रिवालसर ने मौके पर जाकर कार दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें