लोकेशन: मंडी /अजय सूर्या
अर्ठी गांव में पहली बार सांस्कृतिक संध्या की आयोजित
BHK NEWS HIMACHAL
अरठी द्वारा माता बाला सुंदरी मंदिर के नजदीक अर्ठी गांव में पहली बार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के बेस्ट परफॉर्मर चंबा से आए स्टार कलाकार काकू राम ठाकुर ने गुरु वंदना के बाद मित्रा दा ना चलदा, इश्क दा गिद्दा पेंदा, रुन झुनआ,धोबण, नीलमा आदि जैसे गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। राष्ट्रीय पहचान हासिल कर चुके मंडी जनपद के मशहूर ग्रुप मांडव्य कला मंच ने बल्ह घाटी का लुड्डी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को रोमांचित किया। कांगड़ा से आई कलाकार रीता पुरहान ने शिव कैलाशों के वासी से शुरुआत करते हुए पैहर सवेला री गई र री नी बहुए, लमबरा, चक्की पर दमा रखाई जाया, किने लाई हो तेरे लॉन्ग री बुलबुल, गिद्दा आदि गीतों की लड़ी के साथ सुरमई प्रस्तुति से खूब रंग जमाया ।हास्य कलाकार हरवंश अरोड़ा ने लोगों को हंसाया तो एंकर कुलदीप गुलेरिया ने हिंदी गीतों से और अपने बेहतरीन आवाज के जादू से लोगों को रीझाया। महिला मंडल अरठी और एसबीएम स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया इसके अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने भी अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियां दी। जिला का प्रमुख बैंड कर्मा और चमन साउंड सिस्टम ने भी अपना कमाल दिखाया। संध्या के मुख्य अतिथि एडिशनल प्रिंसिपल सीसीएफ फॉरेस्ट (आई एफ एस) नागेश गुलेरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी व इंडस्ट्रीलिस्ट शिवकुमार और लूणापानी की शान रीता गुलेरिया मौजूद रहे जिन्हें आयोजकों ने टोपी, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें