फ़ॉलोअर

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर केंद्र सरकार से खफा पूर्व सैनिक पड्डल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली

 लोकेशन:मंडी अजय सूर्या 


वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर केंद्र सरकार से खफा पूर्व सैनिक


पड्डल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली

रैली में भारी संख्या में जिला के पूर्व सैनिकों ने लिया भाग

वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

बोले, हमारी चुप्पी को कमजोरी ना समझे केंद्र सरकार

पूर्व सैनिकों की मांग को अनसुना कर रही है केंद्र सरकार



BHK NEWS HIMACHAL 

वन रैंक वन पेंशन के मुददे पर केंद्र सरकार के रवैये से खफा पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर मंडी जिला मुख्यालय पर विरोध रैली निकाली। रैली पड्डल मैदान से शुरू हुई और उपायुक्त कार्यलय तक निकाली गई जंहा उपायुक्त अरिदंम चौधरी को ज्ञापन भी सौपा गया। पूर्व सैनिकों ने साफ कह दिया है कि सरकार उनकी चुप्पी को कमजोरी ना समझे अगर उनकी मांग को अनसुना किया जाता है तो पूर्व सैनिक चुप नही बैठेगें।



हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष कैप्टन हेत राम शर्मा केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में लागू वन रैंक वन पेंशन को लागू करते समय उनके .साथ धोखा किया है। वन रैंक वन पेंशन के तहत केंद्र सरकार ने एक सिपाही से लेकर आनरेरी कैप्टन तक की पेंशन में भारी अंतर रखा गया है। ऐसा कर केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों में लडाई पैदा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय ने अफसर शाही को आसमान पर और निचले स्तर के सैनिकों को गुमराह करते हुए छलने का काम किया है। जिससे पूरे देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों में भारी नाराजगी है। इस मुददे पर अब आर पार की लडाई लडने के लिए सैनिक जंतर मंतर नई दिल्ली मंें जुट रहे है और पूर्व सैनिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होने कहा कि पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए अभी तो अनुरोध ही किया जा रहा है और शांति पूर्वक मांग की जा रही है लेकिन फिर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होने कहा कि सराकर हमारें शांतिपूर्ण तरीके से की जा रही मांग को कमजोरी ना समझे अगर उनकी मांग पूरी नही हुई तो आने वाले समय में ये शांति करवट भी बदल सकती है। 


बाइर्ट...हेत राम शर्मा/अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा जिला मंडी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें