फ़ॉलोअर

सोमवार, 22 मई 2023

26 मई को मिड डे मील वर्करज यूनियन मंडी में करेगी प्रदर्शन

 26 मई को मिड डे मील वर्करज यूनियन मंडी में करेगी प्रदर्शन




BHK NEWS Himachal यादविंदर कुमार 

सीटू से सबंधित मिड डे मील यूनियन 26 मई को मंडी में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करेगी और उपनिदेशक को मांगपत्र सौंपेंगी।इसका फ़ैसला यूनियन की ज़िला कमेटी की बैठक में किया गया।बैठक में सीटू के ज़िला प्रधान भूपेन्द्र सिंह यूनियन प्रभारी गुरुदास वर्मा यूनियन राज्य अध्यक्ष  इंद्र सिंह ज़िला अध्यक्ष सोहन सिंह सचिव सन्तोष कुमारी इत्यादि सहित 35 सदस्यों ने भाग लिया। सीटू ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मिड डे मील वर्करज जो 15-16 वर्षों से स्कूलों में दोपहर भोजन बनाने का काम कर रहे हैं उन्हें अब बच्चों की संख्या कम होने के कारण हटाया जा रहा है जिसका यूनियन विरोध कर रही है और मांग कर रही है कि ये छँटनी रोकी जाये और इन्हे विभाग में ही मर्ज़ किया जाये।यूनियन की मांग है कि सभी स्कूलों में न्यूनतम दो व्रकर्ज होने चाहिए और जो स्कूल बंद हो रहे हैं उनके वर्करों को विभाग में ही अन्य पदों पर नियुक्त किया जाये।सरकार मिड डे मील वर्करों को साल में केवल 10 माह का ही वेतन देती है नो उन्हें हर माह के बजाए तीन चार महीनों का इकठ्ठा दिया जाता है जिससे इन्हें अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने में मुश्किलें खड़ी हो गई है।इन वर्करों को किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाता है और यदि किसी को कोई एमरजेंसी हो तो उसे अपने बदले किसी और को खाना बनाने के लिए भेजना पड़ता है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मिड डे मील वर्करों को  आंगनवाडी वर्करों की तर्ज़ पर साल में 20 छुटियाँ और बर्दियाँ तथा हरियाणा के बराबर सात हज़ार रुपये मासिक वेतन मिलना चाहिये और इन्हें विभागीय कर्मचारी बनाने के लिए पालसी बनाई जाए।बैठक में दूनी चन्द,चिंत राम, चुनी लाल, हुक्कू देवी, खीमी देवी, तारा, शांता, मीरा, सत्या, भावना, सपना, संतोषी, सुनीता, राणो, बबली, कौशल्या, द्रौपती और उर्मिला सहित अन्य कमेटी सदस्यों ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें