देश के वैटरन सैनिक वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर 75 दिनों से जंतर-मंतर पर कर रहे धरना-प्रदर्शन- बालक राम शर्मा
-अभी नहीं तो कभी नहीं,
-केंद्र सरकार व मीडिया बैठा है खामोश ये सैनिका का अपमान है,
-लोकसभा चुनाव में करेंगे बोट पर चोट ,
-अभी नहीं तो कभी नहीं,
-केंद्र सरकार मांगों जल्द पुरा करती है तो चोट पर करेंगें बोट और देंगें पुरा साथ,
-सैनिक एकता जिंदाबाद,
-जंतर-मंतर पर होगा आर-पार धरना-प्रदर्शन,
-देश की कनिष्क सैनिक युद्धवीर नारियों की पैन्शन में जमींन आसमान का अंतर का हो रहा भारी विरोध,
-कनिष्क सैनिक अपना हक़ लेकर रहेंगे।
BHK NEWS HIMACHAL Bilaspur अजय सुर्या
बिलासपुर 02 अप्रैल हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन संयुक्त मोर्चे के वाईस चेयरमैन और जिला बिलासपुर के प्रभारी वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 30 अप्रैल 2023 को सर्किट हाउस में मीटिंग की गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन की मांग करते हुए देश का वैटरन सैनिक अपने साथ हुए अन्याय,भेदभाव और विश्वासघात के लिए विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर किया गया और उनको मांगों के लिए केंद्र सरकार खामोश बैठी है यह बात समझ से परे है कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी अपनी मन की बातों को देश की जनता को सुनाने वाले आज भारतीय सेना के पूर्व सैनिक एवम वीर नारियां लगभग 75 दिनों से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे है और उनकी धरना-प्रदर्शन की आवाज उनकी मांगों की आवाज आपको सुनाई नहीं दे रही है यह भारतीय सेना का अपमान है हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी होली और दिवाली के अवसर में शरहद पर जाकर सैनिको के साथ मिठाईयां खाना आपका बहारी दिखावा हैऔर सिर्फ़ व सिर्फ़ ढोंग है आपके इशारे पर देश की मीडिया चुप है खामोश है अगर वाकई में सोशल मीडिया ऐक्टिव है तो भारतीय पूर्व सैनिकों के अपमान का बदला हम सभी सैनिक बोट की चोट से जरूर लेंगे 30 अप्रैल 2023 को भारत के हर लोकसभा सासंद व राज्यसभा सांसद महोदय को वन रैंक वन पैन्शन-2 रिवीजन की विसंगतियों का पत्र दिया गया है जो माननीय राष्ट्रपति जी, माननीय प्रधान मंत्री जी एवम माननीय रक्षा मंत्री जी को लिखा गया है इसका असर अगर नही हुआ तो सभी पूर्व सैनिक केंद्र सरकार के विरुद्ध युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ेंगे देश के सैनिक केंद्र सरकार की चुपी का घोर विरोध करेंगे आने वाले लोकसभा चुनाव में बोट पर चोट करेंगे अगर हमारी मांगों को माननीय प्रधानमंत्री जी व केंद्र सरकार सही तरीके से सभी हक़ों को पुरा करती है हम चोट पर बोट देकर पुरा सहयोग और साथ देंगें ये हमारे वैटरन सैनिकों का वादा है सैनिक एकता जिंदाबाद- भारत माता की जय।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें