फ़ॉलोअर

मंगलवार, 2 मई 2023

डा वाई एस परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


डा वाई एस परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किए श्रद्धासुमन अर्पित 

BHK NEWS HIMACHAL Mandi 

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज डॉ वाईएस परमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर ने की।इस मौके पर चेतराम ठाकुर ने डा वाई एस परमार की जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि डॉ वाईएस परमार का प्रदेश के विकास में काफी बड़ा योगदान रहा है उन्होंने कहा कि वाईएस परमार पहली बार 1952 में मुख्यमंत्री बने थे वही से ही प्रदेश के विकास की गाथा का कार्य शुरू हुआ और आज प्रदेश जिन बुलंदियों पर है वह डॉ वाईएस परमार की वजह से है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को आदर्श मानती है और उनकी इस पुण्यतिथि पर समस्त कांग्रेस ने उनकी विचारधारा पर चलने का प्रण लिया।इस अवसर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बाइट- देवेंद्र शर्मा,सचिव



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें