आई ए एस करके लोक भलाई को महत्व देंगी जिज्ञासा शर्मा।
कला संकाय में हिमाचल में पाया पांचवा स्थान।
BHK NEWS HIMACHAL
गोहर 20 मई (राकेश)-:-कौन कहता है सरकारी स्कूलों में पढ़ाई अच्छी नहीं होती अगर पढ़ने को मन हो तो सब कुछ संभव है ।कहावत है हाथ कंगन को आरसी क्या पढ़े लिखे को फारसी क्या। कुछ ऐसा ही अजूबा कर दिखाया है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर की छात्रा जिज्ञासा शर्मा ने ।जिज्ञासा शर्मा जो बग्गी के व्यवसाई जगदीश शर्मा की बेटी हैं उनकी माता ग्रहणी है बग्गी के पाधरु से से रोजाना 15 किलोमीटर बस का सफर करके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर पढ़ने आती थी। पढ़ने में शुरू से ही कुशाग्र रही जमा दो के वार्षिक प्रणाम में हिमाचल भर में पांचवा स्थान प्राप्त करके उसने अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है जिज्ञासा शर्मा ने बताया वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आईएएस करना चाहती हैं आईएस करके लोक भलाई को महत्व देंगी जिज्ञासा शर्मा ने बताया रोजाना पांच से 6 घंटे पढ़ाई करती थी उसे सही दिशा निर्देश उसके अध्यापक वर्ग और माता-पिता द्वारा अच्छी संस्कार दिए गए हैं जिसके चलते उस मुकाम पर पहुंची है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें