फ़ॉलोअर

शनिवार, 20 मई 2023

रिवालसर खंड से आभार रैली में 500 कर्मचारी लेंगे भाग

 रिवालसर खंड से आभार रैली में 500 कर्मचारी लेंगे भाग 



BHK NEWS HIMACHAL 


मंडी रिवालसर अजय सूर्या :- एनपीएसईए खंड रिवालसर की समस्त कार्यकारिणी की मीटिंग हुई जिसका मुख्य मुद्दा " आभार रैली" जो कि 28 मई 2023 को  मुख्यमंत्री जी का पुरानी पेंशन बहाली हेतु आभार व्यक्त करने के लिए की जा रही है। खंड अध्यक्ष श्री कृष्ण यादव ने यह बताया की आभार रैली में खंड रिवालसर से 500 कर्मचारी भाग लेंगे।उन्होंने ये भी कहा की ये जो ओपीएस बहाली माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई है।जो सबको नामुंकिन सा लगता था।मुमकिन कर के दिखाया,और अपना वादा निभाया। सभी कर्मचारी इसके लिए माननीय माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के सदा आभारी रहेंगे। 20 साल से पुरानी पेंशन का इंतजार कर रही हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह सौगात दी है और प्रदेश के  सभी कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं, खंड रिवाल्सर के सभी कर्मचारी  हिमाचल प्रदेश सरकार, समस्त मंत्रिमंडल का हृदय से आभार करते हैं और  आभार रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्मशाला पहुंचेंगे। मीटिंग में रिवालसर ब्लॉक के उपाध्यक्ष चमन लाल ,सचिव हरिदास जी, मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह जी, महिला विंग अध्यक्षा चंचल लता जी महिला विंग उपाध्यक्ष कुसुम लता जी, श्री संतराम जी, श्री बलवीर जी, श्री राजेश जी, श्री बलवंत जी, उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें