विदआउट एक्रीडिटेशन रिपोर्टर राष्ट्रीय पत्रकार परिसंघ ने पत्रकारों पर हो रहे हमलों की की कड़ी निंदा
- राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
BHK NEWS HIMACHAL शिमला।
विदआउट एक्रीडिटेशन रिपोर्टर राष्ट्रीय पत्रकार परिसंघ ने आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। ऊना प्रकरण सहित देशभर में पत्रकारों के ऊपर हमलों की घटनाओं में 6% की वृद्धि हुई है वहीं 2022 में 70 के करीब पत्रकारों की हत्या की गई हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस पर गहरी चिंता जताते हुए विश्व समुदाय से अपील की है कि पत्रकारों को आवश्यक सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। वीरवार को हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए एक शिकायत पत्र राष्ट्रपति भारत सरकार को पोस्ट किया है। वहीं जिला महासचिव उमेश भारद्वाज ने कहा कि श्री सरकारी पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही तो आने वाले दिनों में संगठन सड़कों पर भी उतर सकता है। राज्य सलाहकार धर्मवीर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के पीछे क्या कारण है इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि मामले की तह तक जाकर इसका निराकरण किया जा सके। जोगिंदरनगर उप मंडल अध्यक्ष (लड़भडोल ) मनीष ने कहा कि केवल ऊना में ही नहीं बल्कि विश्व भर में पत्रकारों के ऊपर हम लोगों के मामलों में वृद्धि हुई है, जो बहुत ही चिंतनीय विषय है। करसोग उप मंडल अध्यक्ष पीयूष ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सब को एकजुट होने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकारों का हर जगह शोषण होता है लेकिन फिर भी आवाज नहीं उठाई जा रही है जबकि पत्रकार एक प्रबुद्ध वर्ग के रूप में समाज में प्रतिष्ठित है। उन्होंने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज तक जितने भी संगठन बने हुए हैं वह सब अपने लाव लश्कर और पद प्रतिष्ठा के लिए ही उनका इस्तेमाल करते हैं इसलिए विदआउट एक्टिवेशन पत्रकार परिसंघ के गठन की आवश्यकता महसूस हुई है, जो स्वाभिमानी होकर कर्मठ हो और पत्रकार जगत में विजय चिन्ह ने बनाने की इच्छा रखता हो वह इस संगठन में खुलकर आगे आ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें