*मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है।*
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की।*
BHK NEWS HIMACHAL यादविंदर कुमार सुंदर नगर।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। इसी कड़ी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने कांग्रेस के समर्थकों सहित ने नाचन की ग्राम पंचायत महादेव के शहीद राजेश चौहान धनोटू चौक में लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिमला नगर निगम चुनावों में मिली प्रचंड जीत पर शिमला की समस्त जनता व कांग्रेस के समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सीएम के चार माह के दूरगामी सोच और कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है । उन्होंने कहा कि इस जीत से ही अब आगामी लोकसभा 2024 के चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी की रिकॉर्ड सीटों से जीत दर्ज होगी।
इस दौरान किशन चंद बिशन दास श्यामलाल शशि कुमार विनोद कुमार घनश्याम पाल शर्मा हेमचंद मनोज कुमार दिला राम प्रकाश चंद धनीराम टेकचंद राजकुमार परमा राम हेम प्रभ दिनेश कुमार बलदेव ठाकुर खजान सिंह राणा प्रेम सिंह ठाकुर एक पार्टी के विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें