मंडी अजय सूर्या
ब्यूरो रिपोर्ट
मंडी शहर के इंदिरा मार्केट के टैक्सी स्टेंड के पास गंदगी
गंदे पानी, कूड़े कचरे से भरी पड़ी है नाली, पनप गये है कीड़े
बदबू के चलते वहां से गुजराना आम लोगों से लिए कठिन
लोगों ने नगर निगम से समस्या का स्थाई समाधान करने की लगाई गुहार
BHK NEWS HIMACHAL
मंडी शहर के इंदिरा मार्केट के टैक्सी स्टेंड के पास गंदगी का आलम है। यंहा नाली गंदगी से भरी पड़ी है जिस कारण उसमें कीड़े पनप गए है। बदबू के चलते वंहा से गुजराना काफी मुश्किल है। लोगों का कहना है कि ये समस्या काफी पुरानी है, कई बार प्रशासन को सुचित किया गया लेकिन हल नही निकला। टैक्सी चालकों सहित अन्य लोगों ने नगर निगम से इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
मंडी शहर के इंदिरा मार्केट के टैक्सी स्टेंड के पास गंदगी का आमल है। यंहा नाली गंदगी से भरी पड़ी है जिस कारण उसमें कीड़े पनप गए है और बदबू फैल गई है। लोागों का कहना है कि ये समस्या काफी पुरानी है, कई बार प्रशासन को सुचित किया गया लेकिन हालात वैसे के वैसे है। उन्होने कहा कि जब भी मंडी शहर के सेरी मंच पर 15 अगस्त या 26 जनवरी का कार्यक्रम आयोजित होता है उस दौरान नगर निगम मंडी द्वारा इस नाली की सफाई करवाई जाती है लेकिन ये नाली जाम हो चुकी है। गर्मी के मौसम में तो नाली का पानी सूख जाता है लेकिन जब बारिश आती है तो समस्या बढ़ जाती है। उनहोने कहा कि हाल ही में कमेटी वाले नाली को साफ करने आयें थे लेकिन नाली अभी भी गंदगी से भरी पड़ी है। गंदगी के कारण लोगों का यंहा खड़े रहना मुश्किल है। लोगों ने नगर निगम से स्थाई समाधान निकालते हुए सड़क की खुदाई कर ड्रेन बनाने की मांग की है ताकि सफाई व्यव्स्था बनी रहे उनका कहना ये भी है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर नाली में कुछ फंस जाएगा और नाली फिर बंद हो जाएगी। इससे बीमारी का खतरा भी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें