हडिम्बा देवी मंदिर रिवालसर में होने जा रहा भव्य देव मिलन,
मंडी रिवालसर अजय सूर्या :- ज़िला मंडी के रिवालस में प्राचीन शक्तिपीठ माता हडिम्बा देवी मंदिर जिसका निर्माण ओम श्री शक्ति माँ समिति द्वारा करवाया गया है। यहाँ आगामी 5 और 6 जून 2023 को भव्य देव मिलन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा हैं। यहाँ देव घटोतकच 5 हजार वर्षों के बाद अपनी माता हडिम्बा से मिलने आ रहे हैं। 5 जून सांय 4 बजे देव घटोतकच का रिवालसर पहुंचने पर माँ नैना उग्र तारा व माँहुनाग का भव्य देव मिलन होगा। जिसमें बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गाँधी देवताओं का आशिर्वाद प्राप्त करने इस आयोजन में शामिल होंगे। देवताओं का स्वागत 5 जून को सांय 4 बजे रिवालसर के मुख्य द्वार पर समिति के प्रधान, उप प्रधान और माँ के अन्य सभी सेवादारों के साथ करेंगे। ओम श्री शक्ति माँ समिति के प्रधान दीपक शास्त्री ने बताया कि पहली बार माँ हडिम्बा देवी के प्रांगण में इस तरह का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 6 जून को मंडी के माननीय सांसद रानी प्रतिभा सिंह इस मेले में देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए आ रही हैं। प्रधान दीपक शास्त्री ने मंदिर के आसपास की सर्व जनता को इस भव्य देव मिलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस भव्य देव मिलन का सीधा प्रसारण हिम खबर टी वी,बी एच के न्यूज़, हिमाचल प्लस न्यूज़ लाइव टाइम टी वी, हिन्द घोष टाइम्स टी वी पर किया जाएगा।
रिवालसर से अजय सूर्या की रिपोर्ट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें