लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल देश के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए रहा ऐतिहासिक
BHK NEWS HIMACHAL
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सरकार पर एक के बाद एक बड़े हमले बोले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश की भोली भाली जनता को गारंटियों के नाम पर ठग कर सता हथियाने के बाद जनता को भूल कर आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गई है। छः महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश में एक भी विकास कार्य अथवा एक भी जन कल्याण योजना लाने में पूरी तरह से असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अपने छः महीने के कार्यकाल में ही छः हजार करोड़ का लोन ले चुकी है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से आज प्रदेश की जनता में असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल बना है जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिल जाएगा।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को अनेकों उपहार मिले हैं जिनका लाभ हिमाचल को प्रत्यक्ष रूप से मिला है। उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार ने लगभग 41 हजार करोड़ से प्रदेश में फोरलेन योजनाओं को अमली जामा पहनाया है साथ ही एम्स और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान प्रदेश को देकर साबित किया है की हिमाचल वास्तव में उनका दूसरा घर है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे आज ही से आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के बीच जोरदार तरीके से लेकर जाएं।
बाइट- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें