*हिमाचल किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल प्रेमदास चौधरी की अध्यक्षता में एसडीएम बल्ह से मिला और मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा*
BHK NEWS HIMACHAL Nerchowk यादविंदर कुमार
हिमाचल किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल प्रेमदास चौधरी की अध्यक्षता में एसडीएम बल्ह से मिला और मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा और मुख्यमंत्री का ध्यान किसानों की दो ज्वलंत मांगों पर आकर्षित किया है पहला मुद्दा यह है की अप्रैल और मई में भारी बारिश होने की वजह से गेहूं की फसल मुख्यतय शत प्रतिशत खत्म हो चुकी है इसी तरह दूसरी नकदी फसलों को भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है ! दूसरा मुद्दा यह है कि सरकारी बिक्री केंद्रों पर किसानों को मक्की का बीज एक आधार कार्ड पर मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा है इसी तरह जो चहरी और बाजरा के बीज हैं उनकी भी सीमित मात्रा ही किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है जिससे किसानों में भारी रोष है इन मुद्दों को देखते हुए किसान सभा मांग करती है कि बारिश से हुए नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और दूसरी मांग बीजों को लेकर के है कि बीजों के वितरण की पुरानी व्यवस्था को ही लागू किया जाए ! अभी अभी नई सरकार बनी है किसानों को उम्मीद थी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा उल्टा जो मिलती थी उन सुविधाओं को भी छीन लिया गया है जिसका किसान सभा विरोध करती है ! यदि सरकार सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो किसानों को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा ! प्रतिनिधिमंडल में प्रेमदास चौधरी अध्यक्ष , रामजी दासl सचिव ,परसराम, जोगिंदर वालिया, गुलाम रसूल ,बलदेव चौधरी , विनोद कुमार और नंदलाल वर्मा शामिल हुए !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें