केंद्र सरकार कर रही है खिलाड़ियों का अपमान : अनित
BHK NEWS HIMACHAL Sunder Nagar ज्योति
पिछले कई दिनों से दिल्ली में भारतीय पहलवानों का धरना जारी है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस पर एनएसयूआई उग्र हो गई है । एनएसयूआई सुंदरनगर के महासचिव अनित जसवाल ने कहा कि जब हमारे खिलाड़ी ओलिम्पिक में जाते हैं तो सरकार को उनसे उम्मीद होती है कि वह मैडल लेकर आएं और हमारे खिलाड़ी हर उम्मीद पर खरे भी उतरे हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है और सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवशाली पलों का गवाह बनाया। लेकिन आज यह देखकर अत्यंत दुख होता है कि भारत के दिग्गज पहलवान आज सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। बेटियों के यौन शोषण मामले में भारत के दिग्गज खिलाड़ी धरने दे रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार का इस पर कोई भी सकारात्मक रवैया बनता नहीं दिख रहा जोकि संतोषजनक नहीं है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली मोदी सरकार आज बेटियों की आवाज को दबाने में जुटी है। इस सरकार में जब देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को ही दरकिनार किया जा रहा है तो भला आम आदमी के साथ क्या क्या होगा । एनएसयूआई महासचिव अनित जसवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि खिलाड़ी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें