*हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*
* एबीवीपी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरके हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र :इंद्र सैन नेगी*
BHK NEWS HIMACHAL Shimla ललित चौहान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई मंत्री इंद्र नेगी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने 'निरवधि' नामक दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया।
इकाई मंत्री ने बताया की विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को अपने हुनर को दिखाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मंच देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाती आ रही है।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मे पढ़ने वाले 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने अपने हुनर को दिखाने का काम किया है।
इंदर नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि योगेश भरतीय जी (जोगिंदरा बैंक निर्देशक) , विशिष्ट अतिथि अभविप् के राष्टीय मंत्री गुलाम मुस्तफा अली जी व कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप मे वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास सूद जी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि अभाविप राष्ट्रीय मंत्री ने अपनी संस्कृति को संजोए रखने का संदेश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मे पढ़ने वाले सभी छात्रों को दिया।
इंदर नेगी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में किन्नौरी कायंग, सिरमौरी नाटी, शिमला नाटी, राजस्थानी नृत्य, भांगड़ा, गिद्धा, झमखडा, योग प्रदर्शन जैसे अनेकों प्रस्तुतियां रहेंगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें