फ़ॉलोअर

बुधवार, 3 मई 2023

कैश काउंटरों पर बिल जमा ना होने के कारण उप मंडल रिवालसर ने मई से बंद किए कैश काउंटर

 कैश काउंटरों पर बिल जमा ना होने के कारण उप मंडल रिवालसर ने मई से बंद किए कैश काउंटर 




BHK NEWS HIMACHAL Mandi 

रिवालसर,हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा )-: जिला मंडी के रिवालसर विद्युत विभाग के उप मण्डल के रिवालसर के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कुछ बिजली बिल कैश काउंटरों पर बिल जमा ना होने के कारण उन काउंटरों को बंद कर रहा है। विद्युत उप मंडल रिवालसर के अन्तर्गत आने वाले कैश काउंटर डहणु कलेक्शन काउंटर, खारियाना कलेक्शन काउंटर के बिल अब रिवालसर में जमा होंगे तथा दसेहडा,जखेरू के बिजली बिल लेदा में जमा होंगे तथा पलाही के बिजली बिल अब कोठी में जमा होंगे और बटाहण कैश काउंटर के बिजली बिल अब कोठी गैहरी में जमा होंगे।इन कैश कलेक्शन काउंटर को इस मई महीने से बंद किए जा रहे है।यह जानकारी विधुत विभाग उप मंडल रिवालसर के सहायक अभियंता चिंतन प्रकाश दी है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें