फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 2 जून 2023

*सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला 04 जून 2023 को करेगा शिमला में पंछी हमारे मित्र व एक परिवार एक औषधीय पौधा कार्यक्रम- सुरेन्द्र शर्मा*

*सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला 04 जून 2023 को करेगा शिमला में पंछी हमारे मित्र व एक परिवार एक औषधीय पौधा कार्यक्रम- सुरेन्द्र शर्मा*




BHK NEWS HIMACHAL यादविंदर कुमार 


---------------------------------------

दिनांक - 02/06/2023



सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला के सचिव डॉ सुरेश शर्मा ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला आने वाली 04 जून,2023 को पंछी हमारे मित्र व एक परिवार एक औषधीय पौधा कार्यक्रम निर्माणाधीन सुनील भवन ,समीप आर.टी.ओ. आफिस,शिमला में आयोजित किया जा रहा है।





उन्होंने बताया कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल आंकात जी* व *वशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.प्रदीप कुमार जी* उपस्थित रहेंगे।




उन्होंने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गर्मियों के मौसम में पंछियों को जल व अन्न की कमी न हो व पर्यावरण संरक्षण के लिए , पर्यावरण दूषित न हो , प्रकृति की सुंदरता पर्यावरण को बचाने के लिए किया जा रहा है। कहां की इस कार्यक्रम में शिमला के 200 परिवारों को सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक सकोरा व एक औषधीय पौधा भेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिवारों से आग्रह किया जाएगा कि इस सकोरे में नियमित गर्मियों के मौसम में पानी व अन्न के दाने डालते रहें व इस औषधीय पौधे को अवश्य लगाएं और इसकी देखभाल करें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें