फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 2 जून 2023

मनरेगा मजदूरों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार

मनरेगा मजदूरों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार नेरचौक :  आज दिनांक 2/6/ 2023 को मनरेगा और निर्माण मजदूरों की बैठक सुधराणी में हुई। बैठक में ग्राम पंचायत सुधराणी के मनरेगा मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

मनरेगा मजदूरों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 

मई महीने में मात्र एक पहला बैच मनरेगा का लगाया गया। जिसमें कई तरह की अनियमितताएं हुई ।मनरेगा मजदूरों की हजरियां पूरी तरह से अव्यवस्थित तरीके से लगी। लगभग सभी मजदूरों ने पूरा 14 दिन काम किया परंतु काम में मजदूरों को मात्र 4 दिन, 8 दिन, 10 दिन का वेतन मिला और वेतन भी कुछ मजदूरों को ₹228, कुछ मजदूरों को 200₹, और कुछ मजदूरों को मात्र ₹140 दिन मिला। मनरेगा मजदूरों को 14 दिन फिर से काम पर आकर हाजिरी लगाने को कहा जा रहा है जिसकी वजह से मजदूरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस तरह के निर्णय पूरी तरह से गैरकानूनी है और श्रमिक कानूनों का पूरी तरह से उल्लंघन है। एक तो पहले ही मनरेगा में नाम मात्र का मानदेय मिलती है । मनरेगा श्रमिक संगठन बाली चौकी इस तरह की अनियमितताओं का पूरी तरह से विरोध करती है ।मनरेगा श्रमिक संगठन समझता है कि इस तरह के व्यवहार और व्यवस्था कमोबेश बाली चौकी विकासखंड की लगभग हर पंचायत में हुई है। इसलिए मनरेगा श्रमिक कल यानी 3/6/2023 को माननीय खंड विकास अधिकारी बाली चौकी को मनरेगा में हुई गड़बड़ियों को लेकर मांग पत्र सौंपेगी। और साथ ही बैठक में 5 जून को शिमला में मनरेगा मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड में फिर से शामिल करने के लिए और मजदूरों की रुकी सहायता को फिर से जारी करने के लिए शिमला रैली की योजना बनाई गई ।और 5 जून को शिमला के लिए बाली चौकी से लगभग 40 मजदूर भाग लेंगे। बैठक में मनरेगा श्रमिक जिला कमेटी सदस्य इंदर सिंह, केहर सिंह, भगतराम, कमला देवी, इंदिरा देवी, निर्मला देवी, कोयला देवी, तारा देवी, किरण देवी, उषा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे ।नौजवान सभा जिला कमेटी सदस्य महेंद्र राणा उपस्थित थे ।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें