फ़ॉलोअर

शनिवार, 3 जून 2023

मनरेगा में हुई गड़बड़ियों के बारे में मांग पत्र सौंपा मनरेगा मजदूरों ने 14 दिन काम करने के बावजूद मात्र 5,2 और 1 दिन की ही मजदूरी मिली

 मनरेगा में हुई गड़बड़ियों के बारे में मांग पत्र सौंपा मनरेगा मजदूरों ने 14 दिन काम करने के बावजूद मात्र 5,2 और 1 दिन की ही मजदूरी मिली 



BHK NEWS HIMACHAL 

ज्योति बाली चौकी :  मनरेगा और अन्य कामगार फेडरेशन बाली चौकी व भारत की जनवादी नौजवान सभा ने संयुक्त रूप से खंड विकास अधिकारी बाली चौकी को मनरेगा में हुई गड़बड़ियों के बारे में मांग पत्र सौंपा। गौरतलब है कि मई माह में बाली चौकी विकासखंड की कई पंचायतों में मनरेगा का काम हुआ परंतु मजदूरों ने 14 दिन काम करने के बावजूद मात्र 5,2 और 1 दिन की ही मजदूरी मिली ।मजदूरों के खाते में ₹ 212, 210 ,140 और ₹ 80 दैनिक मजदूरी मिली ।जिससे मनरेगा मजदूर पूरी तरह से परेशान है । एक तो मनरेगा में पहले ही न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है। दूसरा जो न्यूनतम मजदूरी सरकार ने तय भी की है वह भी लोगों को नहीं मिल रही है। बिना किसी कारण से लोगों के दिन काटे जा रहे हैं। मनरेगा श्रमिक संगठन और नौजवान सभा प्रशासन की इस तरह की कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों में निंदा करती है। मांग पत्र देते समय खंड विकास अधिकारी ने विभाग में कर्मचारी कम होना पूरी समस्या की वजह बताया।नौजवान सभा आज से यह मांग करती है कि मजदूरों के साथ इस तरह का अन्याय और शोषण बंद करें। यदि समस्या का हल नहीं होता है तो बाली चौकी से 5 जून को श्रमिक शिमला में भी इस मांग को प्रमुखता से रखेंगे । यदि तब भी समस्या का हल नहीं होता है तो आने वाले महीने में खंड विकास अधिकारी बाली चौकी का घेराव करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में नौजवान सभा जिलाध्यक्ष महेंद्र राणा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मनरेगा और अन्य कामगार संगठन संयोजक इंदर सिंह, सह संयोजक केहर सिंह, इंदिरा देवी, कमला देवी, निर्मला आदि शामिल थे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें