*एबीवीपी एचपीयू इकाई ने अधिष्ठाता अध्ययन क़ो सौम्पा ज्ञापन*
*बीएचएम प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया कम समय में पूर्ण करने की मांग के लिए दिया ज्ञापन*
*रसायनिक विज्ञान विषय के द्वित्य सत्र के प्रैक्टिकल तिथि को बदलने के लिए उठाई मांग*
BHK NEWS HIMACHAL ज्योति
------------------------
दिनांक -03/06/2023
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री इंद्र सेन नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती आई है। इसी के तहत आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अधिष्ठाता अध्ययन को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएचएम में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को जल्द पूर्ण किया जाए और उसके ग्रुप डिस्कशन के बीच के समय के अंतर को कम किए जाने की मांग रखी।
विद्यार्थी परिषद ने बताया कि इस वर्ष बीएचएम में प्रवेश के लिए लगभग 80 अभ्यार्थी ने पंजीकरण करवाया है ।
जो की पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है । पिछले वर्षों में भी प्रवेश प्रक्रिया में देरी देखने को मिली है जिस कारण से छात्र एचपीयू में प्रवेश लेने से पहले ही निजी संस्थानों में प्रवेश ले लेते हैं इसी विषय को मध्य नजर रखते हुए परिषद ने अधिष्ठाता अध्ययन को इस समस्या से अवगत करवाते हुए मांग करी की ग्रुप डिस्कशन के समय के अंतर को कम किया जाए तथा कम अवधि में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
इसी के साथ अधिष्ठाता अध्ययन के समक्ष विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि आने वाली 7 जून को रसायनिक विज्ञान विषय की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET ) की परीक्षा भी है ओर विश्वविद्यालय ने इसी तिथि पर रसायनिक विज्ञान के दूसरे सत्र का प्रैक्टिकल भी तय हुआ है जिस कारण से छात्र नेट की परीक्षा नही दे पा रहे हैं इसलिए परिषद ने मांग करते हुए कहा कि प्रैक्टिकल की तिथि को बदला जाए जिस से छात्र परीक्षा दे पाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें