आईआईटी मंडी में जी-20 और एस-20 (साइंस-20) मीट की शुरुआत आज शुरुआत हुई
BHK NEWS HIMACHAL लोकेशनः मंडी अजय सूर्या
आईआईटी मंडी में जी-20 और एस-20 (साइंस-20) मीट की शुरुआत आज शुरुआत हुई, आई आई टी के प्रो. प्रेम वराट ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की, बता दें कि 30 जून तक जी-20 और एस-20 (साइंस-20) मीट चलेगा, 30 जून तक चलने वाले जी- 20 मीट 6 चरणों में खत्म की जाएगी, जिसमें आज यानि 21 जून को सबसे पहले योग दिवस की थीम के साथ इस मीट की शुरुआत की गई है, वहीं अगर दूसरे चरण की बात करें तो 23 जून को दूसरा चरण की मीटिंग ह़ॉलिस्टिक हैल्थ की थीम के साथ मीट आयोजित होगी,वहीं मीट के तीसरे दिन 25 जून को स्कील इंडिया के तहत पद्म श्री हेमा मालिनि इस मीट में हिस्सा लेंगी, इसी तरह से एक दिन छोर कर इस मीट का आयोजन किया जाएगा और 27 जून यानि चौथे चरण में मीट की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे जिसके बाद 29 जून को टेक्नोलोजी ऑफ सोसाइटी थीम के साथ इस पांचवें चरण की बैठक में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शामिल होंगे, और वहीं जी-20 और एस-20 मीट का समापन करने के लिए खुद प्रदेश के मु्ख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु समारोह में आएंगे...
वहीं आज आईआईटी मंडी में जी-20 और एस-20 (साइंस-20) मीट की शुरुआत हुई और आईआईटी मंडी के डॉरेक्टर लक्षमेंद्र बेहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि , आज एक खास दिन है क्योंकि आज के दिन आईआईटी मंडी में जी-20 की शुरुआत हो रही है औऱ वहीं आज योग दिवस भी है, वहीं इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए योग के बारे में प्रेरित किया, मासिक और शारिरिक रुप से कैसे खुद को स्वस्थ रह सकते है, इसे लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी, इसके साथ ही आईआईटी मंडी में किए गए ऐसे शोद्ध के बारे में बताया जो मानसिक रुप से शरीर को डिप्रेशन, एनजाइटी ,स्टेैस जैसी बिमारियों को दूर किया जा सकता है,,,
बाइट: लक्षमेंद्र बेहरा,डॉरेक्टर, आईआईटी मंडी
कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर प्रोफेसर प्रेम व्रत ने कहा कि “आइआइटी मंडी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ जी20-एस20 कार्यक्रम का शुभारम्भ करना संस्थान की एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल है। योग सबसे पुरानी भारतीय धरोहर है जिसे अब दुनिया भी पहचान रही है। यह दुनिया के लिए सबसे बेहतरीन भारतीय योगदान है। यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में वक्ताओं के ऐसे समूह को रखा गया गया है जो योग के महत्व पर अपना द्रष्टिकोण साझा करेंगे।
बाइट: प्रोफेसर प्रेम व्रत, मुख्य तिथि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें