5 जून को सचिवालय के बाहर शिमला पर मनरेगा व निर्माण मज़दूर विरोध प्रदर्शन
BHK NEWS HIMACHAL
5 जून को सचिवालय के बाहर शिमला पर मनरेगा व निर्माण मज़दूर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं।यूनियन के राज्य महासचिव व राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुखू सरकार ने 12 दिसंबर 2022 को जारी पत्र के बाद मनरेगा मज़दूरों के और 8 फ़रवरी को जारी पत्र के बाद भवन निर्माण मज़दूरों को मिलने वाली सहायता राशी रोक दी है।यही नहीं वर्तमान में बोर्ड में मज़दूरों का पंजीकरण और नवीनीकरण भी रोक दिया गया और न ही मज़दूरों के बच्चों को मिलने छात्रवृति जारी हो रही है।इससे प्रदेश में साढ़े चार लाख मज़दूर प्रभावित हो रहे हैं जो अब इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतर कर विरोध करने के लिए सरकार ने मजबूर कर दिये हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें