बड़े हर्षो उलास से मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या :- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवलसर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार जी ने बच्चों को योग के बारे में अवगत करवाया तथा बच्चों को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर योग अध्यापिका श्रीमती मीना कुमारी जी ने भी बच्चों को योग के अनेक प्राणायाम और आसनों के बारे में जानकारी दी। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी योग में हिस्सा लिया तथा योग के विभिन्न प्राणायामों को किया इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला ,नारा लेखन, एवं भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ,एनसीसी के कैडेट्स एवं इको क्लब के छात्रों एवं छात्राओं के द्वारा योग की विभिन्न प्राणायामों को किया गया, अंत में लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया ताकि लोग योग के प्रति अधिक से अधिक जागरूक हो सके और योग को अपने जीवन में अपना करके सुखी एवं स्वस्थ जीवन का लाभ ले सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें