लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
योगमय हुआ मंडी का सेरी मंच
BHK NEWS HIMACHAL
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के सेरी मंच पर योगाभ्यास किया गया। इस जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन तथा आयुष विभाग के सौजन्य से किया गया। योग प्रशिक्षक चीफ फार्मेसी अधिकारी आशोक तथा डा मीना ठाकुर ने योग के विभिन्न आसनों के बारे में विस्तार से प्रतिभागियों को जानकारी दी तथा आसनों का अभ्यास भी करवाया गया। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी आयुष विभाग की ओर से योग दिवस का आयोजन किया गया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि योग आज के समय की जरूरत है। हमें खुशी है कि बड़ी संख्या में लोग अब स्वस्थ रहने के लिए योगा करने लगे हैं और कई देशों ने प्रधानमंत्री के प्रस्ताव के बाद योग को स्वीकृति देकर अब मान लिया है कि हमारी प्राचीन पद्धति निरोग रहने के लिए कितनी आवश्यक है।
बाइट- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें