जनरल बस स्टैण्ड बनाने के लिए राजस्व विभाग के गांव कोठीपुरा नौणी के बीच पडगंल, बुखारी मंडलोहु में जमींन का करें
BHK NEWS HIMACHAL बालक राम शर्मा
बिलासपुर 21 युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन बालक राम शर्मा ने उपरोक्त विषय के संबंध में निवेदन करते हैं कि हमें समाचारों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि जनरल बस स्टैण्ड भगेड में और मिनी बस स्टैण्ड भराडी में भूमि चिन्हित करने के आदेश हुए है परन्तु गांव भराडी में मिनी बस स्टैण्ड के लिए इतनी सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है कि बस स्टैण्ड का निर्माण हो सके गांव भराडी व इसके साथ सटे राजस्व विभाग के गांव कोठीपुरा व पडगंल, बुखारी और मंडलोहु के बीच जो भराडी से एक किलोमीटर की दूरी पर फोरलेन के साथ सटे है अब चारों विधानसभा क्षेत्र के केन्द्र बिन्दू बनता है और जनरल बस स्टैण्ड इन स्थानों पर कहीं पर भी बनाया जाए क्योंकि बिलासपुर शहर वासियों के साथ 2 और जिला बिलासपुर के समस्त लोगों को सुविधाजनक लाभ होगा ये उपरोक्त वर्णित साईटे बहुत महत्वपूर्ण और सुविधाजनक है और वहां से जिला मुख्यालय बिलासपुर के लिए सड़क मार्ग है तथा ये स्थान नैनादेवीजी विधानसभा क्षेत्र को फोरलेन पुल के माध्यम से जोड़ता है तथा ये स्थान दूसरी ओर झण्डूता व घुमारवी विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने के लिए फोरलेन द्वारा एक और पुल का निर्माण गोविन्दसागर झील पर किया गया सदर विधानसभा क्षेत्र तो जुड़ा ही है और महोदय मटौर - शिमला फोरलेन भी इसी स्थान से प्रस्तावित है इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) कोठीपुरा इस स्थान से मात्र दो किलोमीटर दूरी पर स्थित है और भविष्य में एम्स के आसपास अन्य छोटे-बड़े सरकारी / निजी संस्थानों के स्थापित होने की भी अपार संभावना है और इस क्षेत्र में आबादी के बढ़ने या लोगों के अधिक आवागमन होने की पूरी संभावना है इन स्थानों से तीन किलोमीटर की दूरी पर जगातखाना में रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है यहां पर पंजाब की तरफ फोरलेन पर जिन दो पुलों का निर्माण हो चुका है वहां पर झील में पानी रोक कर पुरे साल भर जलक्रीडा व इस स्थान के आसपास झील में समाये पुराने मंदिरों को पुर्नोस्थापित करने की प्रस्तावना भी है जिससे ये स्थान पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने की अपार संभावनाएं है और इन स्थानों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होगा यदि इस स्थान पर हिमाचल परिवहन विभाग द्वारा जनरल बस स्टैण्ट का निर्माण नहीं करवाया गया तो आम जनता को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इससे अच्छा उपयुर्कत स्थान नहीं मिल सकता हमारी मांग के साथ सुझाव भी है।
महोदय राजस्व विभाग के कोठीपुरा (पटवार वृत राजपुरा में खसरा न0 182/9 सरकारी भूमि है तथा इस नंबर के साथ राजस्व गांव पडगंल (पटवार वृत लखनपुर) में भी सरकारी भूमि उपलब्ध है जो भराडी गांव से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है दिल्ली मनाली व धर्मशाला शिमला की बसों का संगम यही पर होगा और जिला मुख्यालय यहां से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है तथा एम्स दो किलोमीटर की दूरी पर है महोदय इस स्थान पर जनरल बस स्टैण्ड के लिए भूमि चिन्हित करवाने की कृपा करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें