संजीव गुलेरिया की ताजपोशी पर रिवालसरवासी गदगद ।
BHK NEWS HIMACHAL
मंडी अजय सूर्या :- प्रदेश सरकार द्वारा बल्ह हल्के के लेदा से तालुल्क रखने वाले प्रदेश कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार राज्य प्रवक्ता संजीव गुलेरीया को कृषि उत्पाद मार्केट कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर बल्ह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।संजीव गुलेरिया की इस ताजपोशी से रिवालसर क्षेत्र के लोगो को इसका सीधा लाभ मिलेगा । संजीव गुलेरिया को कृषि उत्पाद मार्केट कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसिजनो ने उन्हें इस ताजपोशी पर बधाई दी है ।बल्ह कांग्रेस मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ,जिला कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष जगत राम ,रिवालसर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लाभ सिंह,पूर्व पार्षद नगर पंचायत सागर कमल ,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पवन गुप्ता ,बरकोट के प्रधान जय राम,बर्सवान प्रधान डोलमा देवी ,कोठी पंचायत के पूर्व प्रधान चन्द्रमणि,पूर्व उपप्रधान जगदीश ठाकुर,लेदा पंचायत के पूर्व प्रधान खूब राम,कठयाऊँ पंचायत के पूर्व प्रधान अरुण ठाकुर ,पूर्व पार्षद नगर पंचायत अनिल गुप्ता,यशपाल सोनी,लक्ष्मी दत्त,युवा कांग्रेस नेता ठाकर सिंह,रणजीत सिंह,चमन लाल ,पवन शर्मा , योग राज शर्मा ,सन्दीप शर्मा,गगन इन्दोरिया ,पूर्व पार्षद विजय कुमार ,गोपाल ठाकुर ,सहित दर्जनों नेताओ ने संजीव गुलेरिया को इस ताजपोशी पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का आभार व्यक्त किया है ।इन लोगो ने उमीद जताई है कि उनकी अगुवाई मेंरिवालसर क्षेत्र व लेदा क्षेत्र की दो दर्जन पंचायतो को इस ताजपोशी का भविष्य में लाभ मिलेगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें