सेब उत्पादक संघ बाली चौकी की बैठक ग्राम पंचायत थाटा में की गई
BHK NEWS HIMACHAL
मंडी अजय सूर्या :- सेब उत्पादक संघ बाली चौकी की बैठक ग्राम पंचायत थाटा में की गई। बैठक में मुख्य रूप से नौजवान सभा राज्य सचिव महेंद्र राणा उपस्थित थे। बैठक में सेब उत्पादक संघ इकाई का गठन किया गया जिसमें उत्तम सिंह को संयोजक मनाया गया।
सेब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए 6 जुलाई 2023 को बाली चौकी एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसमें मुख्य रूप से बाली चौकी क्षेत्र में सेब की ढुलाई को लेकर सबसे ज्यादा किराया लिया जा रहा है ।क्योंकि क्षेत्र में गुड्स एंड ट्रांसपोर्ट टैक्सेशन एक्ट 1995 लागू नहीं किया जा रहा है। बागवानों को दवाइयां नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र में आज तक कभी मिट्टी की जांच नहीं की गई है ।इसलिए बागवान प्रशासन से यह मांग करेंगे कि हर महीने में एक बार पंचायत स्तर पर उद्यान विभाग जागरूकता कैंप लगाए ।क्षेत्र में मिट्टी की जांच की जाए ।और किराया प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर तय किया जाए। साथ ही बागवान टकोली टोल प्लाजा में लिए जा रहे भारी-भरकम टैक्स से चिंतित है और प्रशासन से मांग करते हैं कि इस टोल प्लाजा में कृषि उत्पादों को छूट दी जाए। बैठक में इंदर सिंह, उत्तम सिंह, चित्र सिंह, युद्धवीर सिंह व नौजवान सभा राज्य सचिव महेंद्र राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें