फ़ॉलोअर

बुधवार, 5 जुलाई 2023

महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र एलबम का विमोचन

 महिषासुर मर्दिनी  स्तोत्र एलबम का विमोचन  --


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार टिहरा मंडी ---+उपमंडल सरकाघाट से संबंध रखने वाली लता पठानिया की आवाज में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र  एल सिरिंज  म्यूजिक प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले एल सीरीज यूट्यूब चैनल पर बुधवार को रिलीज किया गया । इस स्तोत्रम में संस्कृत के 21 श्लोक हैं। जिन्हें बहुत ही बखूबी से गाया गया है ।एल्बम में जहां लता पठानिया ने अपनी सुरीली आवाज दी है ।वहीं म्यूजिक ऋषि शर्मा तथा नितिन जोशी द्वारा इसे फिल्माया गया है। काबिले गौर है कि लता पठानिया की इससे पहले प्रणब मंत्र ,मधुराष्टकम्, महामृत्युंजय और शिव तांडव का भी संस्कृत में गुणगान किया जा चुका है। लता पठानिया से बात करने पर उन्होंने बताया कि,गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम का विमोचन किया गया । उन्होंने कहा कि वे हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ संस्कृत भाषा का प्रचार व प्रसार अपनी आवाज के माध्यम से कर रही हैं ,ताकि लोगों के मन में अपनी संस्कृति और संस्कृत के प्रति लगाव पैदा हो सके ।एल सिरिज यूट्यूब चैनल पर दर्जनों गाने कोयल कुके, सुन मेरे पिया, थोड़े-थोड़े पानी ,   भला साधु जोगिया, मैहला दे ऐंठे जादेआं ओ जवानां    जैसे दर्जनों गाने लोगों द्वारा  सुने व देखे जा रहे हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें