शनिवार, 8 जुलाई 2023

घर ढहने से और मलबे में दबने से दंपति और बच्चे की हुई मौत और दो अन्य हुए घायल

 घर ढहने से और मलबे में दबने से दंपति और बच्चे की हुई मौत और दो अन्य हुए घायल





BHK NEWS HIMACHAL 

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कहर मचा दिया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। शिमला जिला के कोटगढ़ इलाके में मलबे में दबने से दंपति और बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य चोटिल हुए है।


भूस्खलन की ये घटना ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र की उप तहसील कोटगढ़ के ग्राम पंचायत मधावनी के पानेवली गांव में हुई।जानकारी के मुताबिक यहां बीती रात एक मकान भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है। मकान में पांच लोगों का परिवार रह रहा था।


इस दौरान अनिल (32) पुत्र जयचंद, किरण पत्नी अनिल कपूर और स्वप्निल (11) पुत्र अनिल कपूर की मलबे में दबने के कारण मौत हो गई है। तीनों के शवों को निकाल दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों जयचंद और उनकी पत्नी बीना देवी को हल्की चोटें आई है। हादसे में वे बाल-बाल बच गए।


इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि राज्य में 24 जून को मानसून के आगमन के बाद से बारिश से जुड़ी आपदाएं सामने आ रही हैं। अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 48 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए, जबकि चार लापता हैं। 354 मवेशी भी इस दौरान मारे गए हैं।


इसके अलावा 70 कच्चे-पक्के मकान, सात दुकानें और 34 पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।मानसून सीजन में अब तक 362 करोड़ की संपति की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को 204 करोड़ की क्षति हुई है, जबकि जलशक्ति विभाग को 127 करोड़ और बागबानी विभाग को 26 करोड़, बिजली बोर्ड को 92 लाख और शहरी विकास विभाग को 38 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें