फ़ॉलोअर

बुधवार, 19 जुलाई 2023

एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री राहत में दान की धनराशि पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा चेक

 एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री राहत में दान की धनराशि


पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा चेक



BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदरनगर । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई ) महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर इकाई भी पिछले दिनों हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ के प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आई है । एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बुधवार को इकाई अध्यक्ष अतुल ठाकुर की अध्यक्षता में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11000 रुपए का चेक भेजा । 


पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने एनएसयूआई की इस नेक कार्य के लिए सराहना की ।एनएसयूआई के कैंपस महासचिव अनित जसवाल ने कहा कि एनएसयूआई ने बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि दान की है ताकि सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावितों की सहायता की जा सके । 


उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने स्थानीय जनता व अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहायता से यह धनराशि एकत्रित की थी । इस अवसर पर एनएसयूआई अध्यक्ष अतुल ठाकुर , महासचिव अनित जसवाल , वंश गुलेरिया , करण , पल्लवी , भवानी , लोकप्रिया , मुस्कान , प्रियंका व अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें