फ़ॉलोअर

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

पुलिस की कार्यवाही पर सवाल हुऐ खड़े

 पुलिस की कार्यवाही पर सवाल हुऐ खड़े







BHK NEWS HIMACHAL 


हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा )-:जिला मण्डी के बल्ह मण्डल की ग्राम पंचायत दरव्यास के सोहन सिंह के परिवार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला 5/7/2023 को ये लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। उसी वक्त शेर सिंह पुत्र गंगा राम के द्वारा सोहन सिंह और पत्नी मीरा देवी व उनकी पुत्रवधू चंपा देवी पर शेर सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर सोहन सिंह के परिवार पर जान लेवा हमला कर दिया। लेकीन अभी तक पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की है। सोहन सिंह के परिवार वालों का उपचार जोनल अस्पताल मंडी चल रहा है। जिसमें सोहन सिंह व उनकी पुत्रवधू चंपा के हालात बेहद नाज़ुक चल रही है। पुलिस चौकी रिवालसर की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है ।

जिसको लेकर वीरवार मण्डी डी सी को एक शिकायत पत्र दिया गया। जिसमें साफ लिखा गया है कि रिवालसर पुलिस चौकी के लोग दोषी लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे है। उस शिकायत पत्र में लिखा गया है कि अगर रिवालसर पुलिस चौकी के लोग दो दिन में दोषी लोगों को लेकर कार्यवाही कर गिरफ्तार नहीं करते है तो मजबूर होकर रिवालसर पुलिस चौकी का घेराव किया जायेगा। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन , ज़िला प्रशासन मण्डी होगा। यह कहना है मीरा देवी का सोहन सिंह की पत्नी मीरा देवी के साथ मिलकर ग्राम पंचायत दरब्यास लोगों ने यह शिकायत पत्र दिया है। जिसमें उन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाने की बात कही गई है। आए दिन ये लोग किसी ना किसी गांव वालों के साथ झगड़ा करते रहते है। पहले भी इन लोगों के खिलाफ कई बार शिकायत दर्ज की गई है लेकिन इन लोगों को कानून व्यवस्था से कोई डर नहीं लगता है। ग्राम पंचायत दरव्यास में भी इन लोगों की कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन पंचायत के द्वारा भी इन लोगों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है। यह कहना है मीरा देवी का।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें