फ़ॉलोअर

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

*"क्लासिकल अकैडमी ऑफ साइंसेस सुंदरनगर " ने रचा इतिहास* ! *IIIT और NIT में हासिल की सीटें!!* _कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही दिए सराहनीय परिणाम !

 *"क्लासिकल अकैडमी ऑफ साइंसेस सुंदरनगर "  ने रचा इतिहास* !

 *IIIT और NIT में हासिल की सीटें!!* 

 _कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही दिए सराहनीय परिणाम !!!_      

BHK NEWS HIMACHAL 

"क्लासिकल अकैडमी ऑफ साइंसेस- सुंदरनगर "के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है! अकादमी के संस्थापक व  संयोजक श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि अकादमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से- सूर्य का IIIT और कोमल व स्निग्धा (रेगुलर बैच )का  NIT Hamirpur में चयन हुआ है,  आयुष्मान सिंह चंदेल व पीयूष सैनी ने   SRMJEE में क्रमशः ऑल इंडिया 631 वां  व 1209 वां  रैंक हासिल किया है। इसी के साथ-साथ अकादमी की छात्रा भूमिका , योगिता व पलक  का नौनी विश्वविद्यालय में, साहिल धीमान का PUCET,  दिव्यांशु का पैरामेडिकल, आयुष का JUIT,  कुंवर सूर्यांश का MU Jaipur के लिए चयन हुआ है । इसी एकेडमी के 15 प्लस विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी निकलना बाकी है और सभी छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर रहे हैं ।संयोजक श्री प्रवीण कुमार ने सभी छात्रों, अभिभावकों व उनके अध्यापकों को अकादमी की सराहनीय उपलब्धियों पर बधाई दी और यह भी कहा कि"  क्लासिकल अकैडमी ऑफ साइंस " में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हमेशा से ही प्रतिबद्ध है।














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें