डी ए वी विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन-
आज डी ए वी विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन किया गया। इस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुंदर नगर डीएसपी श्री दिनेश कुमार जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती दीपिका शर्मा जी विद्यालय सचिव श्रीमती संतोष सेन जी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि जी का स्वागत किया और उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने और राष्ट्रीय भक्ति करते हुए अपने स्वार्थ और अहम को खत्म करने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में कार्य करने और ईमानदारी से सच्चा नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रुकैया द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी और एक लोक गीत समूह गान के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने इस सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतर्गत किए गए कार्यों और विभिन्न गतिविधियों की खूब सराहना की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल और उपहार भी वितरित किए। मुख्य अतिथि के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस में स्वयंसेवी तान्या शर्मा और कार्तिक सैनी को मेडल से सम्मानित किया। इसके अलावा सर्वोत्तम अनुशासित स्वयंसेवी के रूप में शानवी, स्नेहा और अंकुश सिंह, आदित्य नारायण को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका शर्मा जी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए और सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रम में किए गए कार्यों और गतिविधियों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन किया और एक अच्छे नागरिक के रूप में कार्य करने के लिए सभी को प्रेरणा दी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें