*ताक पर नियम* :
चम्बा N.H के बालु नामक स्थान पर मारुती कार एजेंसी एवं सब्जी मंडी बालु के सामने 220 मीटर की जगह 20 मीटर पर चल रही शराब दुकान, कारर्वाई के नाम पर हुई खानापूर्ति
-नेशनल हाइवे पर नियमों की अनदेखी
-नियमों को ताक पर रखकर शराब दुकान का संचालन
-अधिकारियों की साठगाठ से हो रहा शराब दुकान का संचानल
-हाइवे से 220 मीटर दूरी के बजाय 20 मीटर दूर चल रही दुकान
चम्बा . हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के अंतर्गत आने वाले बालु - चम्बा नेशनल हाईवे के बीच बालु मारूति कार एजेंसी एवं चम्बा डिग्री कालेज के मध्य में अवैध रूप से नियमों को दरकिनार कर शराब ठेकेदार के द्वारा विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर 220 मीटर की दूरी के बजाए 20 मीटर की दूरी पर अपनी दुकान संचालित कर रहा है । पूरे मामले को प्रशान्त महाजन के द्वारा अभियान के रूप में चलाया जा रहा है जिसके बाद और कई साथी इस गंभीर विषय में साथ जुड़े हैं । हालांकि,हिमाचल चम्बा में प्रशासन द्वारा ऎसे मामलों में कारर्वाई के नाम पर खानापूर्ति ही दिखाई पड़ति है। अब गौर करने वाली बात ये है कि, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किस प्रकार कराइ जाये जिस्मे ये धाँधली करने वाले अफ्सर किसी प्रकार कि अड़चन नहीं डाल सके ।
हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों को दरकिनार कर नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले मंत्री एवं अधिकारियों को मुंह चिढ़ाते हुए ये शराब दुकान चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला हिमाचल चम्बा नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले बालु चम्बा हाईवे से महज 20 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है । उक्त मामले को लेकर एनएचआई अधिकारी उक्त शराब ठेकेदार के द्वारा नियमों को ठेंगा दिखाते हुए हाईवे से 20 मीटर की दूरी पर संचालित की जा रही है I
युवा पीढ़ी के लिए नशा मुक्त चम्बा बनाने में पर्शासन का ध्यान आकर्षित होना चाहिए (चलो चम्बा रैली) से तो पहाड़ी युवा माता पिता को मात्र डर का माहौल दे रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें