अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलापड ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंद्र कुमार सुंदर नगर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलापड में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी कोलडैम के मुख्य महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहीरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलापड संजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता का समापन 12 सितम्बर को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर के कर कमलों से होगा। इस प्रतियोगिता में सुंदर नगर खंड के लगभग 25 विद्यालयों 450 छात्र भाग ले रहे हैं । तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो वॉलीबॉल, बैडमिंटन ,शतरंज व योगा की प्रतियोगिता होंगी ।इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गान, समूह गान, एकांकी, भाषण,वाद्य संगीत व लोक नृत्य की प्रतिस्पर्धा होंगी ।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि ने अपने अपनी तरफ से 51000 रूपये विद्यालय को प्रदान किए। इस अवसर पर विशेष रूप से लेखराज धीमान प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटवाडा, मेहरचंद ठाकुर मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला बाडी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार व स्थानीय पंचायत के उप प्रधान विपिन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें